{"_id":"5a5126d64f1c1b5f078b4f72","slug":"141515267798-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं मे बाइक और ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं मे बाइक और ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हुई दुर्घटनाओं में बाइक एवं ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार को शाम करीब चार बजे ग्राम सिंगोली तगा निवासी प्रवेश बाइक पर सवार होकर बागपत से वाया दिल्ली सहारनपुर हाईवे अपने गांव वापस लौट रहा था। जब वह हाईवे पर तहसील के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज गति के साथ आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उस पर सवार युवक प्रवेश घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना पर घायल के परिजन भी पहुंचे। लोनी निवासी शाहिद एवं जमील ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर वाया दिल्ली सहारनपुर हाईवे से कांधला अपनी रिश्तेदारी में कुछ सामान लेने जा रहे थे। जब वह हाईवे पर ग्राम डूंडाहैडा के समीप पहुंचे, तभी पीछे से ओवरटेक कर रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्र्रेैक्टर ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही ट्र्रैक्टर पर सवार शाहिद एवं जमील घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।