फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पोषण माह का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना

पोषण माह का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना

Sat, 17 Jun 2017 06:15 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
पोषण माह का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना
पीलीभीत। जिले में शनिवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत हो गई। डीएम शीतल वर्मा ने शहर से सटी पुरानी पीलीभीत में एक बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर पोषण माह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रदेश के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग के सहयोग से बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाने को बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू किया गया है। शनिवार को पुरानी पीलीभीत में पोषण माह के तहत कैंप लगाया गया। कैंप में डीएम ने एक बच्चे को विटामिन की खुराक पिलाकर पोषण माह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाना है। इसके तहत एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दूसरी से नौंवी खुराक तक आच्छादित करना है। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि लोग विटामिन ए व आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, राजीव कुमार, यूएनडीपी के अमित कुमार, टीएसयू के फारूक अजीज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक बाबूराम पासवान ने एक बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर पोषण माह का शुभारंभ किया। अभियान में सीएचसी क्षेत्र के 72 हजार बच्चों को विटामिन ए पिलाई जाएगी। इस दौरान एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि शनिवार से शुरू हुआ अभियान 22 जुलाई तक चलेगा। अभियान में नौ महीने से पांच साल आयु तक के बच्चों को विटामिन ए पिलाई जाएगी। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान में छह माह तक के बच्चे को मां का दूध पिलाने, आयोडीन नमक का प्रयोग करने को प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर व्यापारी नेता अशोक खंडेलवाल समेत सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed