फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   14 companies were invited, representatives of only four came

Pilibhit News: बुलाईं 14 कंपनी, आए सिर्फ चार के प्रतिनिधि

Fri, 16 Feb 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
14 companies were invited, representatives of only four came
पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद
पूरनपुर। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल मिशन के ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेला में बुलाई गई 14 कंपनियों में सिर्फ चार के ही प्रतिनिधि आए। ऐसे मेलों से मोहभंग के चलते आवेदक भी काफी कम आए। बताया जा रहा है कि मेला में आए बेरोजगारों से उनके भाई, बहन और परिचितों के फाॅर्म भी भरवाए गए। साक्षात्कार कर 32 अभ्यर्थियों के चयन का दावा किया जा रहा।
विज्ञापन

ब्लाॅक कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को लगे रोजगार मेले की जानकारी देने के लिए एक फ्लैक्स लगाया गया था। मेला में 14 कंपनियों में से सिर्फ जीआईवी, परफेक्ट कैरियर लिमटेड, जय भारत मारुति और रुद्रांश के प्रतिनिधि ही पहुंचे। दोपहर करीब 1.45 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। युवक-युवतियों से पहले पंजीकरण पहले फाॅर्म भरवाए गए। दोपहर तक मेला में 20 से 25 आवेदक ही आए थे।
विज्ञापन

संख्या अधिक दर्शाने के लिए आवेदकों से उनके परिचितों के फार्म भी भरवाए गए। दोपहर 2.15 बजे सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय देवल को बुलाकर नियुक्तिपत्र बंटवाने की औपचारिकता पूरी कर मेला समाप्त कर दिया। आयोजकों का दावा है कि इस दौरान 76 युवा आए और साक्षात्कार के बाद 32 का चयन किया। इस दौरान फोरमैन अनुज सिंह, विनोद सिंह, अजय कुमार, अजीत सिंह, हरीओम, आशीष, सीएम फैलो कीर्ति दीक्षित आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेला में दूसरी बार आई हूं। पहले आने से रोजगार नहीं मिला। फार्म भरवा कर मात्र औपचारिकता की गई। -चमन बी, मोहल्ला ढका

फ्लैक्स में जिन कंपनियों के नाम दिए गए। उनमें से अधतर नहीं आईं। बताया कि इसके बाद कंपनी वाले बात कर लेगे। -गुलनाज बी, मोहल्ला रजागंज
पहली बार मेला में आई हूं। नियुक्तिपत्र दिया गया। दिल्ली में उसको 12,500 रुपये मिलेंगे। इतने कम वेतन में दिल्ली कौन जाएगा। -कसक बी, मोहल्ला नूरीनगर
मेला में नियुक्तिपत्र देकर दिल्ली में 12,800 रुपये प्रति महीने मिलने की जानकारी दी गई। वहां रहने पर इससे ज्यादा तो खर्चा हो जाएगा। - निदा बी, ग्राम सिरसा

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed