फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   14 834 farmers will receive 9.05 million claim

14834 किसानों को मिलेगा 9.05 करोड़ का क्लेम

Fri, 19 Jun 2015 11:32 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Fri, 19 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
14 834 farmers will receive 9.05 million claim
राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत जिले के 14834 किसानों को 9,05,27,086
विज्ञापन
रुपये बीमा क्लेम का मिलेगा। इसमें से 6554 किसान पूरनपुर क्षेत्र के है। जिनको 49011336 रुपये भुगतान उनके खातों में किया जाएगा।  
तहसील सहित पूरे जिले में बारिश/ओलावृष्टि से हजारों किसानों की फसलें चौपट हो गई। केंद्र से आई टीम ने क्षति से हुए नुकसान की जानकारी किसानों से की थी। नोडल अधिकार/परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक ने भी क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेकर किसानों को शीघ्र मुआवजा बटवाने के निर्देश दिए थे। राजस्व विभाग अभी तक शत प्रतिशत किसानों को मुआवजे के चेक नहीं दे पाया, लेकिन डीएम और सहकारिता विभाग के अफसरों के प्रयास पर सहकारी समितियों से लेनदेन करने वाले जिले के 14834 किसानों की बीमा क्लेम की धनराशि प्राप्त हो गई है। अपर जिला सहकारी अधिकारी हरेंद्र सिंह पांगती ने बताया कि समितियों से किसानों को फसली ऋण दिया जाता है। लेनदेन करने वाले जिले 14834 किसानों को बीमा क्लेम देने को 90527086 रुपये प्राप्त हुए हैं। जो किसानों के खातों में भेजे जा रहे हैं। किसान सहकारी समितियों में संपर्क कर  बीमा क्लेम की धनराशि अपने खातों में अंकन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed