फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सरकार अध्यादेश लाकर शिक्षक पद पर करे बहाली

सरकार अध्यादेश लाकर शिक्षक पद पर करे बहाली

Mon, 28 Jan 2019 05:42 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 28 Jan 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
सरकार अध्यादेश लाकर शिक्षक पद पर करे बहाली
पीलीभीत। प्रदेश सरकार से अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर बहाली करने की मांग की। इसको लेकर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी को सौंपा। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तीर्थ देव शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जुलाई 2017 में समायोजन निरस्त होने के बाद से अब प्रदेश भर में करीब 1100 शिक्षामित्र अवसाद ग्रस्त होकर आत्महत्या कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में सरकार को समस्या का स्थाई निरस्तारण करना चाहिए। ज्ञापन में शिक्षामित्रों को अध्यादेश लाकर सहायक अध्यापक पद पर बहाल करने, स्थाई पद और वेतनमान देने, मृतक शिक्षामित्रों के परिवारों को उचित मुआवजा और आश्रित सदस्य को नौकरी दिलाने, 69000 शिक्षक भर्ती से कटऑफ हटाते हुए शिक्षामित्रों को मौका देने, हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट का खुलासा कर संगठन को अवगत कराने की मांग की गई। समस्याओं का समाधान न होने पर सात फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष हरिओम पांडेय, संरक्षक सूर्यकांत मिश्रा, जिला महामंत्री वीर सिंह गंगवार, शांति ध्यानी, जानेआलम, ज्ञानेंद्र भोजवाल, देवदत्त, महेश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed