{"_id":"5bd85947bdec2269332775c0","slug":"131540905287-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में लगेगा आतिशबाजी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में लगेगा आतिशबाजी बाजार
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दीवाली पर्व नजदीक आते ही जिला प्रशासन आतिशबाजी बाजार को लेकर अलर्ट हो गया है। इसके लिए जगह चुन लिया गया है। ये बाजार रामलीला मैदान में ही लगेगा। हालांकि बीते साल की अव्यवस्था को देखते हुए इस बार जारी किए गए लाइसेंस की संख्या 150 निर्धारित कर दी गई है। 30 अक्तूबर मंगलवार को एसडीएम सदर सौरभ दुबे और सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल इसको लेकर मौके पर जाकर हालात भी परखेंगे।
बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई। इसके बाद से जिले से अलर्ट घोषित कर चेकिंग के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसको लेकर पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी कार्रवाई में जुट गए हैं। अब दीवाली पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर में लगने वाले पटाखा बाजार को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पटाखा बाजार बीते साल की भांति रामलीला मैदान में ही लगेगा। पिछली बार लाइसेंस धारक अधिक हो गए थे। इसलिए जगह कम पड़ने पर मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में भी कुछ दुकानें शिफ्ट करानी पड़ी थी। इस बार संख्या निर्धारित कर दी गई है। सिर्फ 150 दुकानों के ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसमें आ रहे आवेदनों में वही लोग लिए जाएंगे, जिनके पूर्व में लाइसेंस जारी किए गए हो। इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।