फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दिन दहाड़े घर से बकरी को उठा ले गया तेंदुआ

दिन दहाड़े घर से बकरी को उठा ले गया तेंदुआ

Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े घर से बकरी को उठा ले गया तेंदुआ
दिनदहाड़े घर से बकरी को उठा ले गया तेंदुआ
विज्ञापन

बूंदीभूड़ गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत
वनकर्मियों ने जुटाई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। सीमावर्ती क्षेत्र में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने तेंदुए की आबादी क्षेत्र में दस्तक के बाद एक बार फिर दहशत फैल गई है। शनिवार को दोपहर बाद बूंदीभूड़ गांव की आबादी में घुसा तेंदुआ मोहन मंडल के घर में बंधी बकरी को खींच ले गया और निवाला बना लिया। सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र नौजल्हा, बूंदीभूड़ और महाराजपुर समेत अन्य गांव की सीमा में पिछले तीन माह से तेंदुए आतंक कायम है। तेंदुए की आबादी के निकट लगातार चहलकदमी देखी जा रही है। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे जंगल से बाहर निकला तेंदुआ जंगल से सटे बूंदीभूड़ गांव की आबादी में पहुंच गया। यहां तेंदुए ने गांव निवासी मोहन मंडल के घर में घुसकर अंदर बंधी बकरी पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे बाहर की ओर खींच ले जाकर अपना निवाला बना लिया। तेंदुआ देख घर में मौजूद परिवारजनों के शोर शराबा करने पर तेंदुआ पुन: जंगल की ओर चला गया। सूचना के बाद नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मी संजय और हरी राम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि मैं आज अवकाश पर हूं। सूचना के बाद वनकर्मियों को मौके पर भेज कर जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

000
शोर मचाने पर भी टस से मस नहीं हुआ तेंदुआ
गृह स्वामी मोहन मंडल ने बताया कि शनिवार करीब तीन बजे तेंदुआ जंगल से सीमा से सटे गांव बूंदी भूड़ आया। मोहन के मुताबिक उस समय परिवार के सभी लोग मौजूद थे। तेंदुए को घर की ओर आता देख सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन इसके बाद भी तेंदुए पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उसने बकरी को जबड़े में दबाया और तेजी से बाहर निकलकर खेतों में घुस गया। हालांकि बाद में शोरशराबा करने पर तेंदुआ मृत बकरी को खेत में छोड़ पुन: जंगल की ओर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed