{"_id":"5bb66ff9867a5528f336d421","slug":"131538682873-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मंच सात को, तैयारी में जुटी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मंच सात को, तैयारी में जुटी कमेटी
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में रामलीला कमेटी के सदस्य व कलाकार रामलीला मंच तैयार करने की तैयारी में जुटे हैं। रामलीला स्थल की सजावट करने का काम शुरू होने से लोगों में उत्साह का माहौल है।
सात अक्तूबर को देर शाम रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। दूसरी तरफ रामलीला को लेकर कलाकारों ने भी अब रिहर्सल को विराम देकर रामलीला मंच सजाने व मंचन की तैयारी पूरी कर ली है। रामलीला कमेटी के प्रधान पुनीत शर्मा व महासचिव पुष्पेंद्र आदि ने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारी कर ली हैं। रामलीला मंचन के लिए मंच भी तैयार किया। उन्होंने कहा कि मंच पर पर्दे लगाने व लाइट सिस्टम बेहतर बनाने के साथ जो थोड़ा बहुत कार्य शेष था उसे पूरा किया जा रहा है और बेहतर ढंग से स्टेज व पंडाल की सजावट का काम तेजी से चल रहा है