फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अधिवक्ताओं ने की कलमबंद हड़ताल ठप रहा अदालती कामकाज

अधिवक्ताओं ने की कलमबंद हड़ताल ठप रहा अदालती कामकाज

Wed, 12 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने की कलमबंद हड़ताल ठप रहा अदालती कामकाज
अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला और लूट के आरोपी बैंककर्मियों की गिरफ्तारी और अधिवक्ताओं पर दर्ज झूठा मुकदमा निरस्त करने की मांग पर मुख्यालय के अधिवक्ता मंगलवार को कलमबंद हड़ताल पर रहे। अदालती कामकाज ठप रहा। बुधवार को भी अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहकर न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सेंट्रल बार के अध्यक्ष शिव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि सचिव सैयद मोहम्मद उरूज व सिराज अहमद पर दर्ज झूठा मुकदमा तत्काल निरस्त किया जाए। अधिवक्ताओं की ओर से बैंककर्मियों पर दर्ज कराए गए जानलेवा हमला एवं लूट के मामले में आरोपी बैंक कर्मियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि बैंककर्मी हमेशा मनमर्जी पर उतारू रहते हैं। बैंकों में जनसामान्य को खासी असुविधा होती है। भ्रष्टाचार के विरुद्घ आवाज उठाने पर बैंककर्मियों ने पुलिसकर्मियों से मिलकर अधिवक्ताओं पर झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी सेंट्रल बार, संयुक्त बार और सिविल बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। अदालती कामकाज ठप रहा। वादकारी तारीख लेकर वापस लौट गए। आरोपियों की जमानतें भी नहीं हो सकीं। बैठक में किशनलाल, विवेक पांडे, अजय शम्सा, अजय सक्सेना, विमल वर्मा, मोहतशिम मलिक, अशोक बाजपेई, नसीम खां, मुन्नालाल वर्मा, अमित मिश्र, महेश चंद्र शर्मा, अवधेश पाठक, विकास शर्मा आदि रहे। सेंट्रल बार के अध्यक्ष शिव शर्मा ने बताया कि मांगों के समर्थन में मुख्यालय के समस्त अधिवक्ता बुधवार को भी कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। अदालती कामकाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में पीलीभीत में वकीलों के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाने की निंदा की गई। साथ ही पीलीभीत के हड़ताली वकीलों का समर्थन देने का निर्णय लिया गया। हड़ताल के समर्थन में वकील मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed