फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बारकोड के फेर में 260 आंगबाड़ी केंद्रों का पोषाहार अटका

बारकोड के फेर में 260 आंगबाड़ी केंद्रों का पोषाहार अटका

Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बारकोड के फेर में 260 आंगबाड़ी केंद्रों का पोषाहार अटका
14पीबीटीपी- 12
विज्ञापन


बार कोड के फेर में 260 आंगनबाड़ी केंद्रों का पोषाहार अटका
क्रासर---
लगभग बीस हजार बच्चे व गर्भवती हो रहे प्रभावित
क्रासर...
पारदर्शिता के चलते लागू होना है पोषाहार पर बार कोड
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बार कोड व्यवस्था के फेर में बिलसंडा ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच महीने से पोषाहार के लाले पड़े हैं। पोषाहार वितरण नहीं होने की वजह से केंद्र पर आने वाले बच्चों की संख्या कम हो गई है। इसके साथ ही गर्भवती के सामने भी संकट खड़ा हो गया है।
कुपोषण को जड़ से खत्म कर बच्चों को सेहतमंद बनाना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसके चलते सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण किया जाता है। जिले में 1960 आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब दो लाख बच्चे आते हैं। करीब बीस हजार गर्भवती महिलाएं भी पंजीकृत हैं। सभी केंद्रों पर लगभग पांच महीने से पोषाहार की सप्लाई ठप पड़ी थी। केंद्रों पर आने वाले बच्चों की संख्या काफी कम हो गई थी। लंबे समय बाद किसी तरह पिछले दिनों पोषाहार की सप्लाई तो शुरू कर दी गई। इस बीच पता चला कि बिलसंडा ब्लॉक के सभी 260 आंगनबाड़ी केंद्रों के लगभग बीस हजार बच्चों व गर्भवतियों को पोषाहार वितरण नहीं किया जा सकेगा। इसकी एक वजह पोषाहार पैकिंग पर बार कोड व्यवस्था नहीं होना बताया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मंडल का सिर्फ एक ब्लॉक बिलसंडा ही चुना गया है। जिसमें बार कोड पैकिंग से लैस पोषाहार की सप्लाई किया जाना है। यह व्यवस्था सिर्फ पोषाहार वितरण में पारदर्शिता बनी रहे। इसलिए लागू कि जानी है। लेकिन किन्हीं कारणों से यह नई व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। जिसके चलते पोषाहार वितरण कार्य बिलसंडा में अब भी ठप पड़ा है।
विज्ञापन

0000
बच्चों की सेहत का भी सता रहा डर
पांच महीने से बिलसंडा ब्लॉक के सभी 260 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण का कार्य ठप पड़ा है। इसका सीधा असर पर केंद्रों पर आने वाले नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। पोषाहार वितरण नहीं होने के कारण केंद्र पर आने वाले बच्चों की संख्या भी काफी कम होना बताया गया है। ऐसे में विभाग भी बच्चों की सेहत को लेकर चिंता में है। हालांकि विभागीय अफसरों का दावा है कि बारकोड लैस पोषाहार की सप्लाई अगले माह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
फैक्ट फाइल
कुल आंगनबाड़ी केंद्र- 1960
बिलसंडा ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र- 260
बिलसंडा ब्लॉक के केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की संख्या- लगभग बीस हजार
सभी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की संख्या- लगभग दो लाख
पंजीकृत गर्भवतियों की संख्या- लगभग 25 हजार
0000
वर्जन-
मंडल में पीलीभीत जिले के बिलसंडा ब्लॉक को चुना गया है जहां बार कोड लैस पोषाहार की सप्लाई की जानी है। उम्मीद है कि अगले महीने नई व्यवस्था के तहत बिलसंडा ब्लॉक में भी पोषाहार वितरण शुरू हो जाएगा। बाकी सभी केंद्रों पर पोषाहार वितरण किया जा रहा है। - अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed