फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   समाधन दिवस: 88 शिकायतों में 07 का निस्तारण

समाधन दिवस: 88 शिकायतों में 07 का निस्तारण

Tue, 16 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
समाधन दिवस: 88 शिकायतों में 07 का निस्तारण
16 पीबीटीपी 01
विज्ञापन

समाधान दिवस: 88 शिकायतों में 07 का हुआ निस्तारण
श्रमिकों को दिए प्रमाणपत्र, गरीबों को कंबल बांटे
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सभी तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन कर समस्याएं सुनीं गई। सदर तहसील में डीएम व एसपी की मौजूदगी में जनसुनवाई हुई। सभी तहसीलों में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने गरीबों को कंबल भी वितरित किए।
सदर तहसील में डीएम शीतल वर्मा की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 21 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मात्र एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस के दौरान डीएम ने श्रम विभाग की योजनाओं से लाभान्वित श्रमिकों को प्रमाणपत्र वितरित किए। वहीं, समाधान के समापन पर गरीबों को राजस्व प्रशासन एवं राइस मिलर्स के सहयोग से प्राप्त कंबलों का वितरण कराया गया। इस मौके पर एसपी कलानिधि नैथानी, एसडीएम पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार वीके त्रिवेदी, सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, सीवीओ डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, श्रम परिवर्तन अधिकारी फिरोज खान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। एडीएम ब्रज किशोर की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 37 शिकायतें प्राप्त हुई इसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यहां एसडीएम सूरज कुमार यादव सहित तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया। एडीएम न्यायिक विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान सात शिकायतें मिलीं, लेकिन किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका।
माधोटांडा। समाधान दिवस में एसडीएम पुष्पा देवरार ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। यहां प्राप्त 13 शिकायतों में दो का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार विवेक मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

पूरनपुर। एसडीएम शशिभूषण राय की अध्यक्षता में तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई इसमेें मात्र एक का मौके पर निस्तारण हो सका। संचालन नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने किया। यहां सीओ अनुराग दर्शन, बीडीओ ऋषिपाल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed