फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पालिका अध्यक्ष ने गरीब लोगों को कम्बल एवं शाल बांटे

पालिका अध्यक्ष ने गरीब लोगों को कम्बल एवं शाल बांटे

Tue, 16 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष ने गरीब लोगों को कम्बल एवं शाल  बांटे
खेकड़ा (बागपत)। नगर पालिका अध्यक्ष संगीता धामा ने गरीब लोगों को कंबल एवं शाल बांटे। सोमवार को नगर में पाठशाला मार्ग पर नाले के समीप नगर क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए कंबल एवं शाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संगीता धामा ने सैकड़ों लोगों को कंबल और महिलाओं को शाल, गर्म कैप आदि वितरित की। सुबह करीब आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक कंबल, शाल वितरण कार्यक्रम चला। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि गरीब की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता। इस दौरान चौधरी लाल सिंह, रघुवीर ठेकेदार, गुल्लू धामा, राजू यादव, कृष्ण यादव, राजीव गोयल, वतन धामा, धर्मेंद्र सिंह चौधरी हरेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, भोपाल सिंह, रहीसा बेगम, संजय फौजी, राजेंद्र, संजय धामा, बोली धामा, अमित डागर, शकील, नरेंद्र सभासद, भगवती देवी, तारा देवी, अमरपाल धामा, राज सिंह पहलवान, जगवती देवी, शिक्षा देवी आदि लोग रहे। इसके अलावा शहर कई वार्डों में भी पालिका सदस्यों की उपस्थिति में गरीबों को कंबल बांटे गए।
विज्ञापन


एसडीएम ने कंबलों का किया वितरण
बागपत। तहसील में एसडीएम विवेक कुमार यादव ने गरीब एवं निर्धन लोगों को कंबलों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने 150 लोगों को कंबलों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed