{"_id":"5a2be7a14f1c1baf678c0a50","slug":"131512826785-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अधीक्षक समेत गायब मिले दो चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अधीक्षक समेत गायब मिले दो चिकित्सक
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
पूरनपुर। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएचसी अधीक्षक सहित दो चिकित्सक गैरहाजिर मिले, जबकि उनकी उपस्थिति रजिस्टर में लगी थी। उन्होंने एमओआइसी से चिकित्सकों में हुए विवाद की जानकारी की, लेकिन एमओआइसी ने विवाद की जानकारी होने से इंकार किया।
शनिवार को अपराह्न करीब पौने बारह बजे सीएमओ डॉ. ओपी सिंह निरीक्षण को सीएचसी आ धमके। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण किया। अधीक्षक कक्ष में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह की रजिस्टर में हाजिरी तो दर्ज थी, लेकिन वे मौके पर नहीं थे। इसको लेकर सीएमओ ने एमओआइसी से अधीक्षक के बारे में जानकारी की। सीएमओ को बताया कि अधीक्षक और एक अन्य चिकित्सक किसी कार्य से जिला मुख्यालय गए हैं। सीएमओ ने एमओआइसी डॉ. मोहम्मद असलम से शुक्रवार को चिकित्सकों में हुए विवाद की जानकारी भी करनी चाही, लेकिन उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात सीएमओ को बताई। निरीक्षण को लेकर सीएचसी कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
टीका लगवाना है क्या......
पूरनपुर। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान अपने अर्दली के साथ सीएमओ टीकाकरण काउंटर तक पहुंच गए। अर्दली साथ होने के बावजूद टीकाकरण करने वाली एएनएम उनको पहचान नहीं सकी। सीएमओ को देखते ही बोली क्या टीका लगवाना है। इस दौरान पहुंचे एमओआइसी डॉ. मोहम्मद असलम को देखकर एएनएम को किसी अफसर के होने का एहसास हुआ। सीएमओ ने एएनएम का नाम नोट कर उससे टीकाकरण की जानकारी की।