{"_id":"66203db5a20de528fd0b1334","slug":"12430-bond-issued-three-rewarded-arrested-31-district-badar-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114943-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 12430 हुए मुचलका पाबंद, तीन इनामी गिरफ्तार, 31 जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 12430 हुए मुचलका पाबंद, तीन इनामी गिरफ्तार, 31 जिला बदर
विज्ञापन
बार्डर क्षेत्र में गश्त करती पुलिस व जवान । स्रोत - पुलिस
- आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई
- 40 चेक पोस्ट पर की गई 20 से अधिक वाहनों की जांच
पीलीभीत। आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च से लेकर अब तक पुलिस ने 20,995 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की। इनमें से 12,430 लोगों को मुचलके से पाबंद किया गया। तीन इनामी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। साथ ही 31 अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई हुई।
इसके अलावा अवैध शराब और शस्त्र बरामद किए गए। हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन हुआ। चेकपोस्ट और बैरियर पर वाहनों की जांच की गई। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि 16 मार्च से अब तक लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र और बूथ पर पुलिस टीम तैनात कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। (संवाद)
-
40 चेकपोस्ट पर 20,233 वाहनों की जांच
पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 11 चेकपोस्ट बनाए हैं। इसके अलावा 13 अंतरराज्यीय और 16 अंतर जनपदीय को मिलाकर कुल 40 चेक पोस्ट बनाए हैं। इन पर अब तक 20,233 वाहनों की जांच की गई। 1935 वाहनों का चालान और 23 सीज किए गए। इन वाहनों पर 23.22 लाख रुपये का चालान शुल्क लगाया गया। एसएसटी टीम ने अंतरराज्यीय सीमा पर चेकिंग के दौरान 1.80 लाख रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन
-
16 मार्च से अब की गई निरोधात्मक कार्रवाई
- पुलिस ने 12895 शस्त्र धारकों से 11087 शस्त्र जमा कराए। 27 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए।
- न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में 323 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
- जिले के सभी थानों के कुल 1093 हिस्ट्रीशीटरों की जांच की गई।
- 35 अभियुक्तों के पास से 35 अवैध शस्त्र बरामद किए। इसमें 33 तमंचे और दो चाकू शामिल हैं।
- पुलिस ने अवैध शराब बरामदगी के 103 मामले दर्ज किए। 107 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। पांच अवैध शराब भटिठ्यों सहित 3150 लीटर शराब बरामद की।
- पुलिस ने 53 अभियुक्तों पर गैंगस्टर और 48 पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की।