{"_id":"5b981cbf867a55019f2c8489","slug":"121536695487-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के मंदिरों में गणेश महोत्सव कल होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के मंदिरों में गणेश महोत्सव कल होगा शुरू
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर स्थित सीताराम मंदिर में बृहस्पतिवार से गणेश महोत्सव शुरू होगा। बुधवार को नगर में गणपति की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सीताराम मंदिर में पहुंचकर भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा। अनुष्ठान में रोजाना भजन सम्राट देवेंद्र दीक्षित व बनारस की नृत्य मंडली आकर्षण का केंद्र बनेगी। कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। अनुष्ठान की तैयारियां पूर्ण की। गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह, सन्नी गुप्ता, देवेश कुमार ने यह जानकारी दी। इसके अलावा खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होगी। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता, विपुल गुप्ता एवं पंडित विपिन शास्त्री ने दी। अर्वाचीन इंटर कॉलेज में भी गणेश महोत्सव के चलते बृहस्पतिवार को भगवान गणेश की धूमधाम के साथ शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया जायेगा। उक्त जानकारी कालेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने दी।