{"_id":"5ac139f64f1c1bd7618b4f11","slug":"121522612726-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित समाज के युवाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित समाज के युवाओं का प्रदर्शन
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
एससी/ एसटी एक्ट के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्देश के विरोध में रविवार को दलित समाज के युवाओं ने प्रदर्शन किया।
रविवार को नगर के मोहल्ला विजय नगर में दलित समाज के युवाओं ने बैठक कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा बीजेपी सरकार आरएसएस के इशारे पर संविधान के ढांचे को कमजोर करने में लगी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस एक्ट को रिव्यू पिटीशन डाल दोबारा मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को प्रस्तावित भारत बंद में इसके खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान धर्मसिंह एसडीओ, नरेंद्र कुमार, भीष्म सागर, अरविंद नाहरा, मुकेश धीरयान, नीरज, रूपेश, आकाश नाहरा, प्रमोद, नीरज, संदीप, रोहित, अरविंद नाहरा, राजेंद्र कुमार, दीपक, अनिल, सुभाष, संजय, गोविंद, हरेंद्र विशाल, सचिन, विनोद कुमार, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि एससी/ एसटी एक्ट में बदलाव के तहत नया प्रावधान किया। इसके तहत अब एससी/एसटी एक्ट लगने के बाद भी बगैर जांच के गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। वही एक्ट लगने पर अग्रिम जमानत का प्रावधान भी किया है। दलित समाज ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।