फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीलीभीत पहुंचा भारत भ्रमण पर निकला साइकिल यात्री

पीलीभीत पहुंचा भारत भ्रमण पर निकला साइकिल यात्री

Fri, 09 Mar 2018 07:44 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत पहुंचा भारत भ्रमण पर निकला साइकिल यात्री
भारत भ्रमण पर निकला साइकिल यात्री पीलीभीत पहुंचा
विज्ञापन

एक साल से चल रही साइकिल में एक भी पंक्चर नहीं
09 पीबीटीपी 12
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बिना ब्रेक और घंटी की साइकिल से सुरक्षित यात्रा और पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां का संदेश लेकर महाराष्ट्र के धौंडीराम शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। करीब एक साल में छह राज्यों की यात्रा कर पीलीभीत पहुंचकर उन्होंने डीएम, एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। उनका दावा है कि एक साल की यात्रा में उनकी साइकिल एक बार भी पंक्चर नहीं हुई।

अन्ना हजारे के गांव रालेसिद्धी से लगभग 70 किमी दूर महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी 48 वर्षीय धौंडीराम ने करीब एक वर्ष पूर्व 28 फरवरी 2017 को साइकिल से भारत भ्रमण की यात्रा शुरू की थी। जम्मू से कन्याकुमारी तक की यात्रा का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित चलने और बढ़े बेटियां पढ़े बेटियां का संदेश देना है। अब तक जम्मू, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तराखंड के लगभग 90 जनपदों का यात्रा कर अब यूपी पहुंचे हैं। धौंडीराम ने बताया कि घर से दो जोड़ी कपड़े और साइकिल लेकर वह घर से निकलने हैं। यात्रा के दौरान जगह जगह रूककर वह बेटियों की अहमियत एवं उन्हें शिक्षित करने पर जोर दे रहे हैं। शुक्रवार को वह दोपहर के समय कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम शीतल वर्मा के अलावा एडीएम विनोद गौड़ एवं सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा से भी भेंट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed