{"_id":"5a736fb54f1c1bb1208b6c4b","slug":"121517514677-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य रामकिशोर मिश्र सात फरवरी को लखनऊ में होंगे समानित।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य रामकिशोर मिश्र सात फरवरी को लखनऊ में होंगे समानित।
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के कार्यक्रम में आचार्य रामकिशोर मिश्र को सात फरवरी को लखनऊ में राज्यपाल सम्मानित करेंगे। नगर निवासी संस्कृत के पुरोधा आचार्य रामकिशोर मिश्र नगर में स्थित एमएम डिग्री कॉलेज में संस्कृत से प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रहकर सेवानिवृत्त हुए और वह मोहल्ला रामपुर के निवासी हैं। पूर्व में वह कई पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। अब रामकिशोर मिश्रा को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान सम्मानित करेगा। संस्थान के निदेशक हरिबक्श सिंह ने पत्र भेजकर बताया सात फरवरी को लोक भवन लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनकी पुस्तक संस्कृत कविता सृष्टि के लेखन पर दिया जाएगा। सम्मान समारोह में उन्हें संस्थान द्वारा प्रमाणपत्र, ट्राफी तथा 11 हजार रुपये नगद दिए जाएंगे। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार को उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लगई।