फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब बड़ी ग्राम पंचायतों में भी बनेंगे शौचालय

अब बड़ी ग्राम पंचायतों में भी बनेंगे शौचालय

Sat, 21 Oct 2017 06:10 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
अब बड़ी ग्राम पंचायतों में भी बनेंगे शौचालय

विज्ञापन
पीलीभीत। जिले को ओडीएफ कराने की दिशा में चल रहे प्रयासों के क्रम में अब छोटे गांव के साथ बड़ी ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया जा रहा है। डीएम शीतल वर्मा के निर्देश पर इस प्रयास में जिले की 45 सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इनमे 10 हजार शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए धनराशि जारी कर दी गई है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है। अभी तक छोटे-छोटे गांव का चयन किया जा रहा था। प्रशासन का मानना है कि छोटे-छोटे गांव में ही काफी समय लग जा रहा है तो बड़ी ग्राम पंचायतों में और ज्यादा दिक्कत आ सकती है। इसको देखते हुए डीएम शीतल वर्मा ने छोटी ग्राम पंचायतों के साथ-साथ बड़ी ग्राम पंचायतों में भी शौचालय निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर ग्राम्य विकास संस्थान केे परियोजना निदेशक आरबी भास्कर ने डीपीआरओ कार्यालय से ग्राम पंचायतों की सूची तलब कर जनसंख्या के आधार पर 45 सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों का चयन किया। इन चयनित ग्राम पंचायतों में पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर पात्रों की संख्या के आधार पर शौचालय बनाने को अनुमानित पात्रों की संख्या की सूची तैयार की गई। इस पर डीपीआरओ प्रमोद यादव ने चयनित 45 सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में 10 हजार शौचालय निर्माण को छह हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी है। डीपीआरओ ने बताया कि बड़ी 45 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण को धनराशि भेज दी गई है साथ ही पंचायत सचिवों एवं बीडीओ को भी इन ग्रामों की मॉनीटरिंग कर शौचालय निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक बार ग्राम पंचायत
ब्लाक ग्राम पंचायतों की संख्या
पूरनपुर 22
ललौरीखेड़ा 02
अमरिया 06
बीसलपुर 04
बरखेड़ा 02
बिलसंडा 03
मरौरी 06
कुल 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed