{"_id":"5c40cdfdbdec22739a5be287","slug":"11547750909-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला नर कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला नर कंकाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला नर कंकाल
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की महोफ-माला रेंज के बीच करीब तीन किलोमीटर भीतर की तरफ एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। डोब घास काट रहे मजदूरों से खबर मिलने पर पहुंची मैनाकोट गांव की एक महिला ने कंकाल अपने लापता बेटे का होने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर माधोटांडा पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बुधवार शाम डाब घास की कटाई कर रहे मजदूर ने जंगल में महोफ-माला रेंज के बीच एक नर कंकाल पड़ा देखा। मजदूरों के बताने पर इसकी चर्चा आसपास के इलाके में फैल गई। इस बीच मौके पर पहुंची मैनाकोट गांव निवासी गंगादेई पत्नी हरमेश लाल ने कंकाल अपने बेटे जसपाल का होने की आशंका जताई, जो 21 अगस्त 2017 से लापता है। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंगादेई से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस
माधोटांडा/ पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल में नर कंकाल मिला कंकाल लापता जसपाल का बताए जाने पर पुलिस असमंजस में है। कंकाल काफी पुराना होने के कारण उसे देखकर पहचान करना मुश्किल है। कंकाल जसपाल का है या नहीं इसकी पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन
मैनाकोट गांव निवासी जसपाल कंकाल 21 अगस्त 2017 से लापता है। उसके गायब होने का मामला जिले में काफी चर्चा में रहा था। मां गंगादेई ने हत्या की आशंका जताते हुए न्यूरिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया थी। इसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को दी गई थी, जिसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। गंगादेई की शिकायतों के बाद मानवाधिकार आयोग में पुलिस अधिकारियों की पेशी लगी थी। हालांकि कोई नतीजा नहीं निकला। अब जंगल में कंकाल मिलने से जसपाल के मामले में नया मोड़ आ गया है।