{"_id":"5c1fbcb5bdec2256b61c1d5e","slug":"11545583797-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के आदेश
Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी ने गांधी सभागार में की समीक्षा बैठक, अफसरों को कसा
नोडल अधिकारी पीके पांडेय ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्थित गांधी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक विकास कार्यों की समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली बढ़ाने की जिम्मेदारी डीएम डॉ.अखिलेश कुमार मिश्रा को दी गई।
बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षण व बैठकों में दिए निर्देशों का अगर आगामी बैठक में अनुपालन नहीं किया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को जीएसटी लगने से पूर्व की बकाया वसूली, पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व वादों का निस्तारण एक माह तक करने को कहा। इसकी जिम्मेदारी एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप को दी गई। एसपी बालेंदु भूषण सिंह को गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों को नोटिस जारी कर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कराने को कहा गया। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, विद्युत व कौशल विकास से संबंधित योजनाओं के पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताई और सभी को नोटिस जारी कर अगले माह तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सौभाग्य योजना, विधवा पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, छात्रवृत्ति, विकलांग पेंशन आदि योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायती राज अधिकारी प्रमोद कुमार यादव को 14वें वित आयोग के तहत कराए गए कार्यों को तत्काल अपलोड कराए जाने के निर्देश दिए। डायट परिसर का नव निर्मित भवन 31 दिसंबर तो हैंडओवर नहीं होने पर डायट प्राचार्य को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्मित डॉ. राम लुभाई साहनी इंटर कॉलेज के कंप्यूटर लैब, समाज कल्याण विभाग द्वारा 69 लाख रुपये की धनराशि खर्च कर निमार्णाधीन नवीन राजकीय हाईस्कूल जमुनिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। बैठक में एडीएम ब्रज किशोर, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।