{"_id":"5bd4bfefbdec2269a7716421","slug":"11540669423-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, दिल्ली भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, दिल्ली भर्ती
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला विजय नगर निवासी विक्की पुत्र ओमकार शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह रेलवे रोड पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही ई रिक्शा से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उस पर सवार विक्की सिर में चोट लगने एवं पैर टूटने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन व पत्नी भी चिकित्सक के यहां पहुंचे। वहां से उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।