{"_id":"5a53c19d4f1c1bc20a8b74b2","slug":"11515438493-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पास करने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पास करने वाले सम्मानित
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में स्थित एमएम डिग्री कॉलेज में सोमवार को शान्ति कुंज हरिद्वार ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया। शान्ति कुंज हरिद्वार के कार्यकर्ता रणबीर सिंह की देख रेख में परीक्षा हुई। इसमें छात्र छात्राओं को भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्न पूछे गए हैं। शांति कुंज हरिद्वार से पहुंचे कार्यकर्ता रणबीर सिंह ने छात्र- छात्राओं को भारतीय संस्कृति को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए आज की युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति को ग्रहण कर राष्ट्र के उत्थान का संकल्प दिलाया और भारतीय संस्कृति को ग्रहण कर आगे बढ़ने को कहा। परीक्षा के समापन पर परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों को प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. सुनील धीमान, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. उदयभान द्विवेदी, डॉ. भवानी रामचंद्रन, डॉ. गौरव त्यागी समेत सभी शिक्षक छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।