{"_id":"5a33ba1b4f1c1b95188b9f2d","slug":"11513339419-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घटनाओं को एक बता एसपी को गुमराह करते रहे कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घटनाओं को एक बता एसपी को गुमराह करते रहे कोतवाल
Updated Fri, 15 Dec 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामजद किए गए आरोपियों को भी दे दी क्लीन चिट
क्राइम नंबर की जानकारी करने पर फंसे, एसपी ने किया तलब
मारपीट के आरोपी को दूसरे लूट के मुकदमें में कर रहे थे शामिल
सुनगढ़ी में सड़कों पर गुडई, तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला
पीलीभीत। पुलिस पिकेट प्वाइंट गैस चौराहा के सौ मीटर के दायरे में बुधवार रात नौ से साढ़े 11 बजे के बीच दो स्थानों पर गुंडई करने वालों पर शिकंजा कसने के बजाए सुनगढ़ी पुलिस खेल करने में जुट गई। नामजद किए गए आरोपियों को क्लीन चिट देने के साथ ही दोनों घटनाओं को एक बताना शुरू कर दिया। यही नही शुक्रवार को एसएचओ मुहम्मद कासिम एसपी को गुमराह करने से भी नही चूके। बाद में दोनों मुकदमों के क्राइम नंबर पूछते ही एसएचओ फंस गए। एसपी ने एफआईआर की कॉपी के साथ एचएसओ को तलब किया, वहीं सीओ सिटी को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए।
बुधवार की रात नौ बजे बिजली घर के सामने मोहल्ला नखासा निवासी सनी यादव की मिठाई की दुकान पर नशे में धुत दबंगो ने गाली देने का विरोध करने पर मारपीट व तोडफ़ोड़ की थी। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे मोहल्ला नखासा के ही युवकों ने गैस चौराहा पर यूपी 100 की मौजदूगी में निहाल अग्रवाल और उसके दोस्त हरीश से मारपीट कर दस हजार रुपये व चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया था। दोनों घटनाओं को लेकर खाकी की हो रही फजीहत के बाद बृहस्पतिवार दोपहर को एसपी कलानिधि नैथानी ने एसएचओ मुहम्मद कासिम की फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सुनगढ़ी पुलिस ने गैस चौराहा पर हुए विवाद की लूट की धाराओं मे नामजद रिपोर्ट दर्ज की। उधर मिठाई की दुकान पर हुए विवाद की कार्रवाई टाल दी गई। एसपी के सख्त निर्देशों के बाद भी पुलिस करनी से बाज नही आई। दो अलग -अलग स्थानों पर हुई घटनाओं को एक बताया जाने लगा। लूट में दर्ज किए गए मुकदमें मे शुक्रवार सुबह नखासा निवासी पवन उर्फ पप्पा को गिरफ्तार किया। जबकि उक्त आरोपी मिठाई की दुकान में हुई वारदात का था,लेकिन पुलिस लूटपाट के आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए पकड़े गए युवक को ही दोनों घटनाओं का मुख्य आरोपी बताती रही। उधर, मिठाई कारोबारी सनी यादव ने दोपहर 12 बजे एसपी के समक्ष पेश होकर रिपोर्ट दर्ज न होने व दोनों घटनाओं के अलग-अलग होने की बात कही। इसके बाद एसपी कलानिधि नैथानी ने एसएचओ मुहम्मद कासिम ने पूछा। इसमें एसएचओ खुद को बचाने के लिए दोनों मामलों में एक ही युवक की गिरफ्तारी बताते हुए दो मुकदमें दर्ज होने की बात कहते रहे। एसपी ने क्राइम नंबर पूछे तो एक सही व मिठाई व्यापारी के मामले में मनचाहे क्राइम नंबर बताते रहे, जिनको एसपी ने तुरंत ही पकड़ लिया। इसके बाद एसएचओ को दोनों एफआईआर के साथ तलब किया गया है। इसके अलावा सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
दोनों घटनाओं से अंजान थे सीओ
सड़क पर गुंडागर्दी करने का मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद दर्ज किया जा सका। इसके बावजूद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। शुक्रवार सुबह एसएचओ के गुमराह करने के बाद जब सीओ से जानकारी करनी चाही, तो सीओ इससे अंजान दिखाई दिए।
विज्ञापन
कहीं राजनैतिक दबाव में तो नहीं थाना पुलिस!
गुंडई करने वाले अलग-अलग राजनैतिक दलों से जुड़े हुए है। मिठाई की दुकान पर तोड़फोड़ करने वाले मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर एक भाजपा नेता के पुत्र का नाम लिया जा रहा है, जबकि गैस चौराहा पर हुए विवाद में लूट का आरोपी एक सपा नेता है। ऐसे में पुलिस के कार्रवाई से बचने और आरोपियों को क्लीन चिट देने के पीछे राजनैतिक दबाव की चर्चाएं तेज है।
एसएचओ सुनगढ़ी को दोनों मुकदमों की एफआईआर कॉपी के साथ तलब किया गया है। सीओ सिटी को घटनाओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं। गुंडई करने वाला कोई भी हो, सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
कलानिधि नैथानी, एसपी