फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   योगी को सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं: अलका

योगी को सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं: अलका

Fri, 24 Nov 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
योगी को सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं: अलका
अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला
- सभा में बोलीं, आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा
विज्ञापन

पीलीभीत। आम आदमी पार्टी की दिल्ली से चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। वह कोई जनता के बीच से चुनकर नहीं आए। उन्हें डर न होता तो विधानसभा का चुनाव लड़कर आते। उनके लिए सीट खाली कराई गई और बैठा दिए गए। यही वजह है कि आज स्थानीय निकाय चुनाव में उन्हें सभाएं कर वोट मांगने पड़ रहे हैं।

वह शुक्रवार को नगर पालिका प्रत्याशी हिना जिलानी के चुनाव प्रचार के दौरान हुई एक प्रेसवार्ता में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता बेहाल है। देश और प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बाद भी किसी भी नगर, कस्बे की नालियां और सीवर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर चारों तरफ गंदगी ही गंदगी फैली है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि लोगों को साफ पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज पाटिल पद्मावती को राष्ट्रमाता, आदित्यनाथ गऊ को राष्ट्रमाता और मोदी भारत माता को राष्ट्रमाता कहने की बात कह रहे हैं। इनकी पार्टी सिर्फ यह तय कर रही है कि कौन क्या पहनेगा और कौन क्या खाएगा। देश इसलिए आजाद नहीं हुआ कि इनकी गुलामी की जाए। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव में खड़े आप प्रत्याशियों पर कहा कि जनता द्वारा चुने जाने वाले आप प्रत्याशी मेयर और चेयरमैन बनने के बाद अपनी कलम की ताकत व अपने नए-नए आइडिया से कार्य करेंगे। उन्होंने पैसा लेकर टिकट देने वाली पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को सीट खाली रखना मंजूर हैं, लेकिन पैसा देकर टिकट देना मंजूर नहीं। देश व प्रदेश की जनता अब भ्रष्टाचार मुक्त शासन का मन बना चुकी है। आने वाले समय में इसका सबूत भी दिख जाएगा। इस मौके पर आप प्रत्याशी हिना जिलानी, अफरोज जिलानी, दानिश खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed