फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard injured farmer returning from farmland

खेत से लौट रहे किसान को तेंदुए ने किया घायल

Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Leopard injured farmer returning from farmland
खेत की सिंचाई कर लौट रहे अमरिया क्षेत्र के गांव मझलिया निवासी किसान लोचन प्रसाद पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उसे दबोचकर ले जाना चाहा लेकिन उससे जूझते हुए बचकर भागने में किसान कामयाब हो गया, लेकिन हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल किसान को अमरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मझलिया निवासी 36 वर्षीय लोचन प्रसाद का गांव से कुछ दूरी पर खेत है। रविवार शाम वह खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था। रात करीब 11 बजे घर लौटते समय खेत से कुछ आगे कब्रिस्तान के निकट पहुंचने पर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने पहले उसके पैरों पर हमला किया बाद में मुंह पर हमला करके दबोचकर ले जाने की कोशिश की। हमले से बचने के लिए लोचन प्रसाद तेंदुए से जूझते हुए भागकर पास के खेत में पड़ी दुलीराम की झोपड़ी में घुस गया। दुलीराम भी जाग गया, उसने और लोचन प्रसाद के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंच गए। इस पर तेंदुआ भाग गया। घायल लोचन प्रसाद को पहले घर ले जाया गया। इसके बाद लोचन प्रसाद के भाई बाबूराम ने रात को ही बाइक से ले जाकर अमरिया सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया। घायल लोचन प्रसाद ने बताया कि तेंदुए ने अचानक हमला किया और उसको पहले तो भागने का मौका ही नहीं मिला। अगर वह उससे जूझता नहीं तो बचकर भागना मुश्किल हो जाता। सोमवार को सुबह घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। हालांकि डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में बाघ और तेंदुए अक्सर देखे जा रहे हैं। किस जानवर ने हमला किया है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, फिर भी जांच की जा रही है जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed