{"_id":"5c40cdf6bdec227342744c21","slug":"111547750902-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओं पर पालिका आज से कसेगी शिकंजा, पकड़कर भेजेगी शेल्टर होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशुओं पर पालिका आज से कसेगी शिकंजा, पकड़कर भेजेगी शेल्टर होम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से पकड़े जाएंगे सड़कों पर घूमने वाले पशु
पीलीभीत। पालिका प्रशासन शुक्रवार से शहर की सड़कों व गली मोहल्लों में घूम रहे रहे आवारा पशुओं को पकड़कर अस्थाई शेल्टर होम भेजेगी।
शासन ने कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत 1.65 करोड़ रुपये की लागत से पशु शेल्टर होम बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। पशु सेल्टर होम बनाने के लिए शहर से सटे गांव बिलगवां चुंगी में भूमि तय की गई है। इधर, शासन ने सड़कों पर घूमने वाले पालतू और आवारा पशुओं का सर्वे करके उन्हें अस्थाई शेल्टर होम में रखने के निर्देश दिए है। इसके अनुपालन में पालिका प्रशासन ने बंद पड़े स्लाटर हाउस में अस्थाई शेल्टर होम बनाया है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आबिद अली ने बताया कि 15 वार्डों के सर्वे में 300 से अधिक आवारा पशु पाए गए हैं। शेष 12 वार्डों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिन वार्डों में सर्वे हो चुका है, वहां के आवारा पशुओं को शुक्रवार से पकड़कर शेल्टर होम भेजा जाएगा।