फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पांच हजार की आबादी पानी से महरूम, जिम्मेदार बने लापरवाह

पांच हजार की आबादी पानी से महरूम, जिम्मेदार बने लापरवाह

Fri, 18 Jan 2019 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार की आबादी पानी से महरूम, जिम्मेदार बने लापरवाह
पांच हजार की आबादी पानी से महरूम, जिम्मेदार लापरवाह
विज्ञापन

पीलीभीत। पालिका प्रशासन के जलकल विभाग की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के दूधिया मंदिर रोड स्थित वाटर पंप से निकली पाइप लाइन पिछले चार-पांच माह से बार-बार फट रही है। इस कारण इलाके के करीब पांच हजार उपभोक्ता पानी के परेशान हैं। वहीं जलकल विभाग समस्या का स्थाई निदान करने के बजाय फटी पाइप लाइन में पैबंद लगाकर काम चल रहा है।
करीब ढाई लाख की आबादी का जिम्मा संभालने वाली नगर पालिका अपने उपभोक्ताओं को शुद्ध पानी मुहैय्या नहीं करा पा रही है। शहर के वार्ड 25 के सभी मोहल्लों को दूधिया मंदिर रोड स्थित वाटर पंप से पानी की सप्लाई की जाती है। ये वाटर पंप करीब ढाई साल पहले स्थापित किया गया था। लोगों ने बताया कि शुरूआती दौर में वाटर पंप ठीक चला, लेकिन पिछले करीब पांच महीने वाटर पंप की मेन पाइप लाइन कई स्थानों पर फट चुकी है। पालिका सदस्य संजीव सक्सेना के मुताबिक सूचना देने पर पालिका कर्मियों ने फटी पाइपलाइन को दुरुस्त कर दिया, लेकिन कुछ दिन बाद वहीं दोबारा पाइप लाइन कई स्थानों पर फट गई। इस तरह पिछले चार- पांच महीने से पानी की पाइप लाइन का जहां तहां फटने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से मोहल्ला पूरनमल में तीन स्थानों और कुंवरगढ़ व इनायतगंज में पाइप लाइन फटी हुई है। इसकी सूचना जलकल विभाग को दे दी गई है। पाइप लाइन फटने से वार्ड 25 के मोहल्ला कुंवरगढ़, थान सिंह, इनायतगंज, पूरनमल और बाग गुलशेर की में रहने वाले लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी सप्लाई शुरू होते ही फट जाती है पाइप लाइन
उपभोक्ताओं ने बताया कि पाइप लाइन में जैसे ही पानी की सप्लाई शुरू की जाती है, पाइप लाइन फट जाती है। जलकल विभाग के कर्मचारी पाइप लाइन को जोड़ जाते हैं, जिसके एक-दो दिन बाद पाइप लाइन दूसरी जगह से फट जाती है।

क्षमता से अधिक पानी पहुंचने से फट रही पाइप लाइन
वाटर पंप पर 50 हार्स पॉवर की मोटर लगी हुई है। शुरूआत में रेग्युलेटर लगाकर पानी सप्लाई दी जा रही थी, लेकिन अब रेग्युलेटर से सप्लाई नहीं हो पा रही है। क्षमता से अधिक पानी पहुंचने के कारण पाइप लाइन फट जाती है। अब 25 हार्स पॉवर की मोटर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed