{"_id":"5c28edc1bdec22571875bd50","slug":"111546186177-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में उठी समस्या तो गांव पहुंच बदले जर्जर बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में उठी समस्या तो गांव पहुंच बदले जर्जर बिजली के तार
Sun, 30 Dec 2018 09:39 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर विधायक ने कई गांवों का भ्रमण कर लोगोें से की बात
पीलीभीत। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने विकास खंड ललौरीखेड़ा क्षेत्र के कई ग्रामों में भ्रमण कर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम खरुआ में चौपाल लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं, जिनमें कुछ का निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर कराया गया।
चौपाल में ग्रामीणों ने काफी समय से गांव के एक हिस्से में बिजली न आने की शिकायत की। इस पर विधायक ने अधिशासी अभियंता को कहा। कुछ ही देर में एसडीओ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और खराब तार बदलकर आपूर्ति शुरू कर दी। ग्रामवासियों ने बताया कि अधिकांश सरकारी नल खराब पड़े हैं। पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल रहे हैं। शौचालय बनवाने में भी पक्षपात किया जा रहा है। विधायक ने पंचायत अधिकारियों से मौके पर जांच कराने व पात्रों को आवास एवं शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने राजस्व संबंधी समस्याएं, विरासत दर्ज कराने में आ रही दिक्कतों, अवैध कब्जे की शिकायत की। विधायक ने अमरिया क्षेत्र के नवदिया, नवादा दास व ललौरीखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पट्टी, सियाबाड़ी पट्टी आदि गांव में भी चौपाल लगाई। सोमपाल, मान सिंह, ललित, विजय शाही, लाखन गुर्जर आदि मौजूद रहे।