फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले की नदियों के लिए पहुंचा प्रयागराज से गंगा जल

जिले की नदियों के लिए पहुंचा प्रयागराज से गंगा जल

Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
जिले की नदियों के लिए पहुंचा प्रयागराज से गंगा जल
महाकुंभ में पहुंचेगा पीलीभीत की बीस नदियों का जल
विज्ञापन

संस्कार भारती के तत्वावधान में प्रयागराज महाकुंभ में सम्मिलित होने के लिए भगवती मां गंगा की ओर से जिले की बीस नदियों को मनुहार पत्रिका और गंगाजल भेजा गया है। जिसे लेकर क्षेत्र प्रमुख (ब्रज प्रांत और उत्तराखंड प्रांत) देवेंद्र रावत और उत्तराखंड के प्रांतीय कार्यकारणी अध्यक्ष प्रभाकर सारस्वत अन्य पदाधिकारियों के साथ रविवार को श्री गौरीशंकर मंदिर प्रतिनिधियों को भेंट किया।

संस्कार भारती के केंद्रीय आह्वान पर रविवार को प्रयागराज से लाए गए जल से श्री गौरीशंकर बाबा का अभिषेक कराकर कलश को गृहण करके उसका फूलों से पूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र प्रमुख ने कार्यक्रम की योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए बिंदुओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में नगर समिति के अध्यक्ष प्रदीप अंकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि आज प्रयागराज से जल कलश एवं गंगा मनुहार पाती हम लोगों को प्राप्त हो रही है। अपने नगर की लगभग बीस नदियों का जल प्रयागराज कुंभ में आमंत्रित किया गया है। अभी तक सभी बीस नदियों से अनभिज्ञ थे। अखिल भारतीय सह साहित्य संयोजक व जिले के गंगा मनुहार कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र देव ने कहा कि इस पुनीत अभियान में हम सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना है और अपनी सांस्कृतिक चेतना के साथ आत्मिक समर्पण का परिचय देश को देना है। इस अवसर पर काशीपुर जिला संयोजक अभिषेक पाठक, नगर संरक्षक डॉ. देवेंद्र गोस्वामी, रामजीनाथ सक्सेना, दीपक सक्सेना, अनूप अग्रवाल, साधना बाजपेई, लक्ष्मी देवी शर्मा, डॉ नीरू सक्सेना, ब्रजेंद्र द्विवेदी, सुधांशु मिश्रा, मनोहर लाल, अखिलेश सक्सेना, नितिन सक्सेना, अरुण दीक्षित, डॉ देशबंधु मिश्र, राजीव वर्मा, अरविंद अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


महाकुंभ में पीलीभीत की इन नदियों का पहुंचेगा जल
तहसील पूरनपुर से-
शारदा, चूका, गोमती, बड़उआ, सकरिया, जुकना, सुरकुआ, अपसरा, पनघैली, उल्ल
पीलीभीत तहसील से-
देवहा, माला, खकरा, संडा, कैलाश
बीसलपुर तहसील से-
खन्नौत, कटना, अमेड़ी, रपटुआ, घहयाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed