{"_id":"5bd85940bdec226954314538","slug":"111540905280-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 की रेजगारी, अल्टीनेटर बरामद, दो वारदातों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 की रेजगारी, अल्टीनेटर बरामद, दो वारदातों का खुलासा
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सौ की रेजगारी, अल्टीनेटर बरामद, दो वारदातों का खुलासा
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। किराना व्यापारी की दुकान सहित दो स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिखाया। आरोपी के पास से दौ सौ रुपये की रेजगारी, एक अल्टीनेटर बरामद किया है।
मोहल्ला चौक निवासी किराना व्यापारी विजय कुमार गुप्ता की किराना की दुकान माधोटांडा रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास है। 14 सितंबर की रात दुकान के शटर का कुंडा और ताला तोड़कर 30 हजार रुपये, समेत एक लाख का सामान चोरी गया था। वहीं इससे कुछ दिन पूर्व मोहल्ला साहूकारा निवासी पप्पू की दुकान के ताले तोड़कर अल्टीनेटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सुरागरसी की। जिसके बाद मंगलवार को इसका खुलासा किया गया है। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला चौक निवासी गोविंद उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि उक्त दोनों घटनाए गोविंद ने ही अंजाम दी थी। कस्बा चौकी इंचार्ज निर्देश कुमार ने बताया कि आरोपी गोविंद के पास से किराना दुकान से चोरी की गई दौ सौ रुपये की रेजगारी और पप्पू की दुकान से चोरी किया गया अल्टीनेटर बरामद हुआ है।