फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बालिका वर्ग 48 किलोग्राम भार वर्ग में विदुषी ढाका रही अव्वल

बालिका वर्ग 48 किलोग्राम भार वर्ग में विदुषी ढाका रही अव्वल

Sat, 15 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बालिका वर्ग 48 किलोग्राम भार वर्ग में विदुषी ढाका रही अव्वल
15 पीबीटीपी 1, 2
विज्ञापन

बालिका वर्ग 48 किलोग्राम भार वर्ग में विदुषी अव्वल
जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
सदर विधायक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
पूर्व चेयरमैन ने की स्टेडियम में वाटर कूलर व शौचालय निर्माण की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुई जिला स्तरीय बालक बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समापन पर सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शहर के गांधी स्टेडियम में शनिवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विमला जायसवाल व पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन ने स्टेडियम में वाटर कूलर और शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की। बालिका वर्ग 25 किलो भार वर्ग में अंशिका, श्रेया सक्सेना, क्रांति देवी, 30 किलो भारवर्ग में तनुजा गौतम, सीमा, श्रमयी, 31 किलो भारवर्ग में प्रियांशी, रेशमा, आरती, 34 किलो भारवर्ग दिव्यांशी गुप्ता, साक्षी, मुस्कान, 37 किलो भारवर्ग में पिंकी, कल्पना, अर्चना, 40 किलो भारवर्ग में दिव्या, प्रियांशी, तमन्ना, 44 किलो भारवर्ग में रितु अहलावत, अनादिल, अनमत, 48 किलो भारवर्ग में विदुषी, ईशा पांडेय, हर्षिता राज ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के 24 किलोग्राम भार वर्ग में मुकुल यादव, कुंवर सिंह, अविरल, 25 किलो भार वर्ग में आयुष सोनकर, नैतिक, प्रेमपाल, 34 किलो भार वर्ग में प्रियांशु, राज गुप्ता, तन्मय देवल, 35 किलो भार वर्ग में निशांत वर्मा, अक्षत गंगवार, अंकित कुमार, 45-50 किलो भार वर्ग में जितिन सक्सेना, अंकित शर्मा, रचित मौर्य, 50-55 किलो भार वर्ग में मुशाहिद, कशान जैदी, जीत सक्सेना, 40-45 किलो भार वर्ग में अमन पाठक, अर्जुन कुमार, आशुतोष गंगवार व 56 किलो भार वर्ग में अमोघ पाठक, रवि कुमार व राहुल राज गौतम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने विजेताओं को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी/ताइक्वांडो कोच राजकुमार ने किया। इस मौके पर सुरेश कौशल, राम सिंह, भीम सिंह, कपिल सिंह, हरेंद्र, राशिद, विशाल राठौर, विकास सिंह, हाकी कोच आबिद अली, कोच गीता देवी, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000
खिलाड़ियों से बात:
15 पीबीटीपी 3
कक्षा नौ की छात्रा विदुषी ढाका ने कहा कि मैं सेल्फ डिपेंडेंट बनना चाहती हूं। जिससे एक बेहतर प्रदर्शन कर सकूं और सबके सामने खुद को अच्छा साबित कर सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
15 पीबीटीपी 4
कक्षा छह की अंशिका विष्ट कहती हैं कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए सबसे बेहतर है। मैं पिछले दो सालों से नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रही हूं।
00
15 पीबीटीपी 5
प्रतियोगिता में भाग लेने आए कक्षा दस के छात्र अमोघ पाठक ने बताया कि ताइक्वांडो मैंने शौकिया तौर पर सीखना शुरू किया था। अब यह मेरी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।

00
15 पीबीटीपी 6
कक्षा सात के तन्मय देवल कहते हैं कि मार्शल आर्ट से शरीर स्वस्थ रहता है। इसी से मैं करियर बनाना चाहता हूं। मैं स्कूल में भी नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed