फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बारिश के बाद डेंगू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

बारिश के बाद डेंगू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sat, 08 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद डेंगू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
07पीबीटीपी20
विज्ञापन



बारिश के बाद डेंगू का खतरा, अलर्ट जारी
जिला अस्पताल में स्थापित किया डेंगू वार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बुखार से होने वाली मौतों व डेंगू के मरीज आसपास के जिलों में सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि अभी तक जिले में डेंगू का कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। सभी चिकित्सा अधिकारियों को डेंगू को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। वहीं जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड भी स्थापित किया गया है। इस वार्ड में सिर्फ डेंगू से पीड़ित लोगों का ही उपचार होगा।
मंडल के शाहजहांपुर, बदायूं व बरेली में डेंगू बुखार से कई लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। शासन स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। अफसरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं अब सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने भी इसको लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी प्राइवेट अस्पतालों व जिल के सभी बीएमओ को निर्देश दिए हैं कि जिस व्यक्ति में डेंगू के लक्षण दिखें उसे तुरंत जिला अस्पताल रेफर करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड स्थापित किया गया है। इस विशेष वार्ड में डेंगू पीड़ित मरीज ही भर्ती होंगे। डेंगू बीमारी को देखते हुए मच्छरों से बचने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

0000
रिकार्ड में तीन साल में नहीं मिला एक भी मरीज, प्राइवेट में भरमार
जिला अस्पताल के सरकारी आंकड़ों की बात करें तो पिछले तीन साल में एक भी डेंगू का मरीज भर्ती नहीं हुआ और न ही किसी को डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि वास्तविकता में स्थिति बिल्कुल उलट है। सरकारी स्तर पर डेंगू का बेहतर इलाज न होने के कारण हर साल 50 से 100 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती होते है। इनमें भी अधिकांश को बरेली रेफर कर दिया जाता है। वहीं कुछ मरीज डेंगू होने की आशंका के चलते सीधे महानगरों के अस्पतालों का रुख करते हैं। इधर, इस साल अभी तक जिले में डेंगू का कोई भी मरीज प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
ऐसे होता है डेंगू
जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह ने बताया कि डेंगू की बीमारी एडीज एजेप्टी मच्छर के काटने से होती है। डेंगू का वायरस प्लेटलेट्स कम कर देता है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही रहता है और दिन में काटता है। डेंगू की पुष्टि के लिए मरीज का ब्लड सैंपल लखनऊ स्थित लैब में भेजा जाता है।

0000
यह बरतें सावधानियां
-कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें।
-पानी में एक-दो चम्मच मिट्टी का तेल व डीजल डाल दे।
-पुराने टायरों व कंटेनरों को खुला न छोड़ें।
-टंकियों को ढक कर व बर्तनों को उल्टा करके रखें।
-आसपास व छतों पर पानी न जमा होनें दें।
- ऐसे कपड़े पहने, इससे अधिकतम शरीर ढका रहे।
0000
एहतियात बरतने के दिए निर्देश
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि विभाग डेंगू को लेकर पूरी तरह सतर्क है। 36 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही 34 कैंप अब तक लगाए जा चुके हैं। चार विशेष कैंप हाल में लगाए गए थे। नगरपालिका व नगर पंचायत में फागिंग कराने के साथ एंटी लार्वा स्प्रे करने को कहा गया है। एमओआईसी, बीएमओ और जिले के अस्पतालों को भी डेंगू को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed