फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रक की टक्कर लगने से मैजिक पलटा चालक व परिचालक घायल

ट्रक की टक्कर लगने से मैजिक पलटा चालक व परिचालक घायल

Mon, 16 Jul 2018 01:21 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर लगने से मैजिक पलटा चालक व परिचालक घायल
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर लगने से मैजिक पलट गया, इससे चालक और परिचालक घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

लोनी निवासी इकबाल टाटा मैजिक चलाता है। रविवार सुबह सात बजे वह हेल्पर मोमिन के साथ मैजिक में भैंस लादकर लोनी की ओर जा रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप पहुंचा तो तभी पीछे से तेज गति के साथ आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में मैजिक को टक्कर मार दी, इससे मैजिक पलट गया और चालक इकबाल और हेल्पर मोमिन घायल हो गए। मैजिक क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ साथ उसमें लदी भैंस भी घायल हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और दोनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां मोमिन की हालत चिंताजनक बताई है। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed