{"_id":"5b33ce4d4f1c1bc96b8b8879","slug":"111530121805-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर ने लोगों का किया लाल, प्याज ने निकाले आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर ने लोगों का किया लाल, प्याज ने निकाले आंसू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
tomato
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में सब्जियों के दाम ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। टमाटर की कीमत पखवाड़ा भर के भीतर दुगुनी हो चुकी है। ऐसे में टमाटर खरीदना अब लोगों के लिए मुश्किल होने लगा है। वहीं, आलू और प्याज के दामों में खासी बढ़ोत्तरी होने से अब यह सब्जियां रूलाने लगी हैं।
पखवाड़ा भर पहले 15-20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जी कारोबारियों के मुताबिक बारिश के कारण टमाटर की आवक बेहद कम हो चुकी है। दूसरे शहरों से टमाटर की आवक हो रही है। ऐसे में टमाटर के दाम बढ़ना लाजिमी है। आलम यह है कि सब्जी की दुकानों पर ग्राहक टमाटर के दाम भाव सुनकर ही दुकान छोड़ रहे हैं। सब्जी मार्केट पर नजर डालें तो पखवाड़ा भर पहले 15 रुपये किलो बिकने वाला प्याज इन दिनों 25 रुपये किलो के भाव से बिक रहा है। नया आलू जिसके दाम अभी तक 20 रुपये किलो थे, बढ़कर अब 25 रुपये किलो में बेचा जा रहा है। वहीं पुराने आलू के दाम 15 रुपये किलो से बढ़कर 20 रुपये तक जा पहुंचे हैं। सब्जी कारोबारियों के मुताबिक लौकी, तुरई, परवल, भिंडी आदि के दाम में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में टमाटर के साथ-साथ इन सब्जियों के दामों में भी खासी बढ़ोत्तरी हो सकती है। दुकानदारों का कहना है कि वो मजबूर है पीछे से आवक नहीं है। वहीं ग्राहकों का कहना है कि टमाटर उनकी पहुंच से बाहर हो रहा है। इससे उनका बजट भी गड़बड़ा रहा है।
00
सब्जियों के भाव (फुटकर)
सब्जी पहले अब
टमाटर 20 40
प्याज 15 25
आलू नया 20 25
आलू पुराना 15 20
लौकी 20 20
परवल 30 40
भिंडी 20 20
अरबी 40 50
(दाम रुपये प्रति किलो के हिसाब से)
00
बारिश के कारण सब्जी फसलें खराब हो रही हैं। दूसरी तरफ सब्जियों की सप्लाई भी गड़बड़ाई चल रही है। नतीजा मंडी में कीमतें आसमान पर है। कुछ दिनों से टमाटर के भाव काफी बढ़े हैं, आगे भी बढ़ सकते हैं। वीरेंद्र कुमार, सब्जी कारोबारी