{"_id":"5a60f3614f1c1b8e268b51cb","slug":"111516303201-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व सचिव के आश्वासन पर अमीनों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व सचिव के आश्वासन पर अमीनों का धरना समाप्त
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार से वेतन विसंगतियों को दूर कर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश संघ के आह्वान पर खेकड़ा तहसील के सभी संग्रह अमीन कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को भी संग्रह अमीन धरने पर रहे। दोपहर बाद प्रदेश संघ के पदाधिकारियों ने संग्रह अमीनों को बताया कि उनकी लखनऊ में राजस्व सचिव से वार्ता हुई। इसमें उन्होंने समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। इनको लेकर शुक्रवार को लखनऊ में राजस्व सचिव से उनकी वार्ता होगी। प्रदेश सचिव के आह्वान पर संग्रह अमीनों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सुभाष कुमार, संदीप कुमार, सत्यवीर सिंह, दीपक शर्मा, रोहताश सिंह आदि रहे।