{"_id":"67a65f38124c13e5310708ab","slug":"1034-new-disabled-pensioners-got-approval-in-the-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-130360-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिले में 1034 नए दिव्यांग पेंशनर्स को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिले में 1034 नए दिव्यांग पेंशनर्स को मिली स्वीकृति
Sat, 08 Feb 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सीडीओ केके सिंह की अध्यक्षता में जिला दिव्यांगता समिति की बैठक हुई। इसमें दिव्यांग पेंशन से संबंधित जानकारी की गई। बताया गया कि जिले में 1034 नए दिव्यांग पेंशनर्स को स्वीकृति दी गई है।
बैठक में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आत्मदेव शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1034 नवीन दिव्यांग पेंशनर्स स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में जिले में कुल 19,581 दिव्यांग पेंशनर्स हैं। इसके तहत एकाउंट बेस्ड पेमेंट की जगह अब आधार बेस्ट पेमेंट के द्वारा दिव्यांग पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।
इसके लिए पेंशनर्स का दिव्यांग पेंशन पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण व संबंधित बैंक खाता में एनपीसीआई होना अनिवार्य है। निदेशालय स्तर से आधार प्रमाणीकरण से वंचित जनपद के 4227 दिव्यांग पेंशनर्स का डाटा उपलब्ध कराया गया था। जिसके सापेक्ष 3430 पेंशनर्स का आधार प्रमाणीकरण किया जा चुका है। कहा गया कि दिव्यांग पेंशनर्स बैंक खाते में एनपीसीआई मैपिंग करने में गंभीरता बरतें। इसके अलावा राशनकार्ड और फैमिली आईडी बनवाकर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी जमा करने की बात कही। कार्यालय आने में असमर्थ दिव्यांग पेंशनर्स 9837310369 नंबर पर दिव्यांग पेंशन संबंधी अभिलेख भेज सकते हैं।