{"_id":"5b9d638f867a557fef6f82a7","slug":"101537041295-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहंकार को त्याग कर उतम मार्दव धर्म स्वीकार करें- जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहंकार को त्याग कर उतम मार्दव धर्म स्वीकार करें- जैन
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दस लक्षण पर्व के चलते नित्य नियम सामूहिक पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
खेकड़ा नगर में जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दस लक्षण पर्व के चलते शनिवार को दूसरे दिन ब्रह्मचारी अक्षय कुमार जैन के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्व प्रथम नित्य नियम सामूहिक पूजन, भगवान महावीर का अभिषेक एवं विधान का आयोजन किया। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य दीपक जैन को प्राप्त हुआ। पूजन के बाद पंच प्रमेष्टी विधान का आयोजन हुआ। इसमें 95 अर्घ्य चढ़ाए। विधान के समापन के बाद ब्रह्मचारी अक्षय कुमार जैन ने उत्तम मार्दव धर्म के महत्व प्र प्रकाश डालते हुए कहा कि जिंदगी के प्रेम को जन्म देना चाहिए और परमात्मा के असीम आनंद में लीन होकर जीवन को सुखदायी बनाए। तभी मनुष्य का जीवन उत्तम हो सकता है। अहंकार को त्यागकर उत्तम मार्दव धर्म को स्वीकार करें। इस दौरान प्रवीण जैन, सतीश जैन, विरेंद्र कुमार जैन, साहिल जैन, उर्मिला जैन, ऊषा जैन, रीना जैन, सलोचना जैन आदि मौजूद रहे। रात्रि में शास्त्र प्रवचन का भी आयोजन किया।
नगर में छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित श्री इंद्र ध्वज महामंडल विधान के दूसरे दिन सुबह सात बजे विधानाचार्य पंडित देवेंद्र कुमार शास्त्री ने नित्य नियम पूजा कराई। विधान में सौधर्म इंद्र संजय जैन, ईशान इंद्र ओमप्रकाश जैन, कुबेर इंद्र प्रवीन जैन, इंद्र विनय कुमार जैन, नरेंद्र जैन, शुभम जैन, राजकुमार जैन, विकास जैन रहे। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान जिनेश जैन, जनेश्वर दयाल जैन, अंकुश जैन, राहुल जैन, नरेश चंद जैन, सुमेर चंद जैन, नीतू जैन, सरला जैन, कमलेश जैन, जयरानी जैन, रीना जैन, संगीता जैन, प्राची जैन आदि रहे। रात्रि में मध्य प्रदेश से आए संगीतकार अनुभव जैन ने श्री शांतिनाथ भगवान को समर्पित मनमोहक भजनों की धुनों पर माहौल भगवान शांतिनाथ मय होकर रह गया। इसके अलावा क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर एवं श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र दिगम्बर जैन मंदिर में भी दस लक्षण पर्व के चलते नित्य नियम पूजा अर्चना एवं विधान कार्यक्रम में भक्त भाग ले धर्म लाभ उठा रहे हैं।