{"_id":"5b1fd43b4f1c1bf86e8b795f","slug":"101528812603-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर 12 एबीआरसी को थमाया नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर 12 एबीआरसी को थमाया नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर 12 एबीआरसी से जवाब तलब, कार्रवाई की चेतावनी
डीएम की समीक्षा बैठक और प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। डीएम की समीक्षा बैैठक व व बृहस्पतिवार को हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में गैरहाजिर 12 सह समन्वयकों (एबीआरसी) को बीएसए ने नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम डॉ. अखिलेश मिश्रा द्वारा सोमवार शाम गांधी सभागार में बैठक कर बेसिक शिक्षा विभाग समीक्षा की गई थी। बैठक में बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बरखेड़ा के सह समन्वयक दिवाकर वाजपेई व रोली तिवारी, मरौरी के आकाश सक्सेना व मिथलेश, बीसलपुर के मोईन खान, मोहनस्वरूप, रामरतन, खेमपाल, बिलसंडा के गेंदनलाल व बुद्धसेन भारती तथा पूरनपुर के सह समन्वयक देवेश कुमार अनुपस्थित रहे थे। इधर, मंगलवार को भी गांधी सभागार में डीएम डॉ. अखिेलश मिश्रा की अध्यक्षता में ब्लाक संसाधन केंद्रों पर तैनात सह समन्वयकों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मरौरी के आकाश सक्सेना, बरखेड़ा की रोली तिवारी, ललौरीखेड़ा के चंद्रमोहन, बिलसंडा के गेंदनलाल, बुद्धसेन भारती व पूरनपुर के देवेश कुमार अनुपस्थित रहे। बताते हैं कि अनुपस्थित सह समन्वयकों को लेकर डीएम ने भी खासी नाराजगी जताई। जिस पर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने दोनों दिन अनुपस्थित रहे सह समन्वयकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि गैरहाजिर सभी सह समन्वयकों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।