{"_id":"5aa57e3e4f1c1bac758b4de0","slug":"101520795198-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक मनाया
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्व नाथ अतिशय क्षेत्र त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज का पंचम पुण्य तिथि समारोह एवं महा मस्तकाभिषेक कार्यक्रम परंपरागत ढंग से मनाया गया। साथ ही जयघोष के साथ कलश चढ़ाए।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को आचार्य श्री विद्या भूषण सन्मति सागर जी महाराज का पंचम पुण्य तिथि समारोह एवं पंच कल्याणक तृतीय वर्षगांठ पर श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम जैनाचार्य श्री विज्ञान सागर जी महाराज के सानिध्य में सुबह सात बजे महामस्तिकाभिषेक कार्यक्रम विधि विधान के साथ हुआ। इसके बाद नौ बजे आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज की पंचम पुण्य तिथि सभा का आयोजन हुआ। मंदिर में पहला कलश चढ़ाने का सौभाग्य विनय कुमार जैन दिल्ली, द्वितीय कलश सुशील जैन यमुना विहार, तीसरा कलश हरीश चंद जैन बलरामनगर दिल्ली, चौथा कलश अमित जैन को प्राप्त हुआ। जबकि शांति धारा का सौभाग्य अजीश्वर प्रसाद जैन दिल्ली को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्वलन जिनेंद्र जैन एवं चित्र अनावरण नगेंद्र गोयल ने किया। साथ ही भगवान को समर्पित भक्ति संगीत के दौरान भक्त भाव विभोर हो जय जयकार कर झूमते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष गजराज गंगवाल ने की। संचालन त्रिलोक चंद जैन ने किया। इस दौरान महेंद्र कुमार जैन, अशोक जैन, सुभाष चंद जैन, संजीव जैन, आकाश जैन, मुकेश जैन, दिनेश जैन, अरूण जैन, नरेश चंद जैन, राजेश जैन आदि रहे।