फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बड़ागांव में कृषक गोष्ठी संपन्न्

बड़ागांव में कृषक गोष्ठी संपन्न्

Fri, 09 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बड़ागांव में कृषक गोष्ठी संपन्न्
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागांव में आयोजित कृषक गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं की फसल की बाली में लगने वाले कीटों के लक्षण और उनसे बचाव के उपाय बताए।

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बड़ागांव स्थित न्याय पंचायत के परिसर में फार्म एचिवर विनोद कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग ने कृषक गोष्ठी का आयोजन किया । इसमें एडीओ कृषि अरविंद कुमार एवं फार्म एचिवर विनोद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में गेहूं की फसल में बाली निकल रही है। साथ ही सरसों और गेहूं की बाली में कीट लगने की अधिक संभावना रहती है। कीटों से फसलों के बचाव के लिए पता लगते ही तुरंत उनसे किसान संपर्क कर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें, ताकि फसल की उपज पर प्रभाव न पडे़। इसके अलावा उन्होंने किसानों को फसलों की अधिक से अधिक उपज लेने की विधियां बताई। इस दौरान ललित त्यागी, मोनू त्यागी, सोनू त्यागी, विनोद कुमार, राजेश, प्रवीन, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed