फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   10 mm of rainfall in the Terai region over the last 24 hours.

Pilibhit News: तराई में 24 घंटे के दौरान 10 मिमी बारिश

Mon, 20 Jul 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 20 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
10 mm of rainfall in the Terai region over the last 24 hours.
पीलीभीत। तराई के इस जिले में बीते 24 घंटों के दौरान सिर्फ 10 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। हालांकि लगातार रुक-रुककर रिमझिम बरसात से गन्ना व धान की फसल को काफी लाभ मिला है। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार को भोर होते ही बादल उमड़ आए और रिमझिम बारिश होने लगी। यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। हालांकि आसमान पर बादल शाम तक छाए रहे। धूप नहीं खिलने से मौसम सुहाना रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.3 एवं अधिकतम 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार सोमवार व मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed