फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   patna blast accused escape ?from nia custody

पटना धमाकों का फरार आरोपी पकड़ा गया

Fri, 01 Nov 2013 12:02 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Nov 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
patna blast accused escape ?from nia custody
पटना में 27 अक्तूबर को नरेंद्र मोदी की रैली में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के फरार आरोपी मेहरार आलम को पनकी रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से पकड़े जाने की खबर है। मेहरार मुजफ्फरपुर से एनआईए की हिरासत से भागा था। माना जा रहा है एनआईए टीम उसे पटना ले गई।
विज्ञापन


एनआईए अफसरों ने बृहस्पतिवार शाम मुजफ्फरपुर में उसके भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन उसके दोबारा पकड़े जाने का खुलासा नहीं किया है।

पटना सीरियल बम ब्लास्ट के शक में एनआईए टीम ने दरभंगा (बिहार) में रहने वाले मेहरार आलम को पकड़ा था। सूत्रों के अनुसार टीम उसे लेकर दरभंगा से मुजफ्फरपुर गई थी। वहां होटल सिद्धार्थ में बिहार पुलिस की अभिरक्षा में रखकर एनआईए टीम किसी अन्य टारगेट पर लग गई।

विज्ञापन


बुधवार सुबह मेहरार टॉयलेट जाने के बहाने फरार हो गया। एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि आलम की हिरासत के बारे में स्थानीय पुलिस ने डायरी दर्ज की थी। मेहरार के भागने के बाद बिहार पुलिस और एनआईए आपस में उलझ भी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सटीक सूचना पर बृहस्पतिवार को पनकी स्टेशन पर पटना राजधानी एक्सप्रेस को रुकवाकर मेहरार को दबोच लिया। दूसरी ओर आईजी सुनील कुमार गुप्ता, डीआईजी आरके चतुर्वेदी और एसएसपी यशस्वी यादव ने मेहरार आलम के शहर से पकड़े जाने की जानकारी से इनकार किया है।

मोदी के कानपुर रैली स्थल की रेकी की थी
नरेंद्र मोदी की रैली में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से मेहरार आलम साथियों के साथ कानपुर आया था। इन लोगों ने रैली स्थल और मोदी के लिए बनाए गए हैलीपैड की रेकी भी की थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो खुफिया अफसरों ने आईएम के आतंकियों से रैली में गड़बड़ी फैलाने सूचना दी थी।


साथ ही संदिग्धों के फोटो और ब्योरा भी कानपुर पुलिस को भेजा था। इसके बाद एसएसपी यशस्वी यादव ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।

एसएसपी और पुलिस की सक्रियता देख मेहरार और उसके साथी अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए और पकड़े जाने के डर से शहर छोड़कर चले गए थे। अब पुलिस मेहरार के कानपुर और यूपी के अन्य जिलों के लिंक तलाश करने में जुट गई है।

एऩआईए की हिरासत में एक और युवक

सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने पटना ब्लास्ट केस में सीतामढ़ी के सुरसंद से एक और युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed