{"_id":"bf8fe3ab1fbf0eeeb01e3fdb00b4153d","slug":"panchayat-punished-man-for-obscene-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसन से अश्लील बातें करने पर मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसन से अश्लील बातें करने पर मिली सजा
अमर उजाला, अमरोहा
Updated Sat, 26 Oct 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पड़ोसन के मोबाइल पर कॉल करके अश्लील बातें करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस से शिकायत की बात पता चलने पर युवक ने अपनी करतूत स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
पंचायत में युवक को मुर्गा बनाकर पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई, जिस पर महिला ने युवक को जूते मारे।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मुहल्ले का है। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। वह बच्चों के साथ यहां अकेली रहती है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने करीब 15 दिन पहले किसी तरीके से महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। फिर कॉल करके अश्लील बातें शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला ने मना किया तो सिरफिरा घर में घुसकर इलाके में बदनाम करने की धमकी देता रहा।
बुधवार को बात हद से गुजरने पर महिला ने पति को बुलाकर अश्लील काल की पूरी कहानी सुना दी। कोतवाली में शिकायत की सुगबुगाहट से युवक के होश उड़ गए।
मोबाइल नंबर की आईडी से पकड़े जाने के डर में उसने महिला के घर पहुंचकर गुनाह स्वीकार कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षों में फैसले के लिए तीसरे घर में पंचायत जुट गई।
विज्ञापन
पंचों ने युवक को मुर्गा बनकर माफी मांगने की सजा सुनाई। फिर महिला ने युवक को पांच जूते मारे और मामले को वहीं पर रफादफा कर दिया गया।