फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now Izzatnagar railwayman will represent India in Tokyo Olympics

अब इज्जतनगर की रेलकर्मी टोक्यो ओलंपिक में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Sun, 14 Feb 2021 01:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Now Izzatnagar railwayman will represent India in Tokyo Olympics
प्रियंका गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने दी शुभकामनाएं

विज्ञापन

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत प्रियंका गोस्वामी (धावक) ने 20 किमी वाक इवेंट को 1 घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूर्ण कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने में सफलता प्राप्त कर टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि रांची स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वाक इवेंट में प्राप्त की।


शनिवार को हुए मुकाबले में प्रियंका गोस्वामी ने 20 किलोमीटर की वॉक 1:28:45 सेकंड में पूरा करते हुए रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान की खिलाड़ी भावना जाट ने बनाया था। भावना जाट ने अपनी वाक 1:29:54 सेकेंड में पूरी की थी। प्रियंका गोस्वामी की इस उपलब्धि के साथ ही मेरठ के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। प्रियंका को पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए भी चुना गया था। बेंगलुरु में प्रशिक्षण कैंप के चलते लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह नहीं पहुंच सकी थीं। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन सहित सभी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए टोक्यो ओलंपिक में भी प्रियंका गोस्वामी की सफलता की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed