{"_id":"595c49d452a84d0bdd3f7503e588ca5a","slug":"see-counseling-more-simple-then-previous","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसईई काउंसलिंग होगी और सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसईई काउंसलिंग होगी और सरल
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2014 की परीक्षा, काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया को और आसान किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए गौतमबुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी (जीबीटीयू) ने प्रदेश के तमाम कॉलेज संचालकों से उनकी राय मांगी है।
यूनिवर्सिटी की कोशिश एसईई काउंसलिंग और खाली सीटों पर दाखिले की पूरी प्रक्रिया जुलाई तक खत्म करने की है।
सत्र 2014-15 के दाखिलों के लिए अप्रैल में होने वाली एसईई-2014 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूनिवर्सिटी परीक्षा के आयोजन में और कई नए प्रयोग करने जा रही है।
मौजूदा सत्र के दाखिलों के लिए बीती जुलाई में हुई एसईई-2013 की काउंसलिंग में भी कई नए बदलाव किए गए। 125 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर बनाए गए और सभी छात्रों के लिए पूरी काउंसलिंग एक साथ ऑनलाइन कर दी गई थी।
विज्ञापन
इससे समय की बचत हुई और छात्रों को बेहतर मौका मिला। इस बार भी जीबीटीयू इस प्रक्रिया को और सरल बनाने की कोशिश में है।
यूनिवर्सिटी ने सभी संस्थानों से फीडबैक और नए सुझाव मांगे हैं। नए विचारों को केंद्रीय प्रवेश समिति (कैब) के सामने प्रस्तुत कर लागू कराया जाएगा।