{"_id":"8a2f93d9a9b812f11f0a7d1ceb24f526","slug":"patients-will-soon-overcome-the-difficulties","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की दिक्कतें जल्द होंगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की दिक्कतें जल्द होंगी दूर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 14 Oct 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-30 स्थित परास्नातक चिकित्सा शिक्षा और विशेष बाल अस्पताल में अगले छह माह में मरीजों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
मार्च माह में 15 विभागों के उपकरण उपलब्ध हो जाएंगे। इसके लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। जिसमें लो कास्ट कंपनी को उपकरण खरीदने व लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
इसके लिए प्राधिकरण निजी कंपनी को धनराशि भुगतान करेगा। ओपीडी में तकनीकी कमी दूर होने से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विशेष बाल रोग अस्पताल की ओपीडी शुरू तो हो चुकी है लेकिन जांच के लिए मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने आगामी छह माह में उपकरणों की फिटिंग योजना बनाई है।
पहले चरण में यहां ओटी का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही बॉयोस्टेटिक, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर यूनिट, कार्डियो वेसकुलर एंड थोरेसिक सर्जरी, इंडोक्रोनिकोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, इम्यूनोलॉजी, नैफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, हिमेटोलॉजी, पैथोलॉजी, रेडियो डायगनोसिस, रेडियो थेरेपी, ऑप्टोमैट्रिक जैसे विभागों के उपकरणों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन
यह सूची लखनऊ मुख्यालय भेज दी गई है। जिसके आधार पर निविदा जारी की गई है। उपकरणों के आते ही मरीजों को सहूलियत तो होगी ही साथ ही ओपीडी की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर डालें तो एक सप्ताह में 500 से ज्यादा मरीज ही अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे हैं। उधर, अस्पताल में प्रयोगशाला और क्लास रूम बनाने का कार्य अंतिम चरणों में है। यह कार्य पूर्ण होते ही यहां नए सत्र से सेशन की शुरुआत की जाएगी।