{"_id":"164f06c6afb1ea5543b2b1f51b5927a6","slug":"mtu-university-will-decide-about-students-on-14-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीयू: 14 को होगा फेल छात्रों पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीयू: 14 को होगा फेल छात्रों पर फैसला
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) कैंपस में फेल छात्रों ने बृहस्पतिवार को भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विशेष परीक्षाओं की मांग पर अड़े छात्रों ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर दिया। कैंपस के बाहर ट्रैफिक जाम करते हुए नारेबाजी की।
एमटीयू के बैकफुट पर आने और सिटी मजिस्ट्रेट के मानने पर ही छात्र शांत हुए। फेल छात्रों के लिए विशेष परीक्षाएं कराने का मुद्दा अब एकेडमिक काउंसिल में जाएगा, जिसके लिए 14 अक्तूबर को बैठक बुलाई गई है।
दरअसल, इन छात्रों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से 10 अक्तूबर को एमटीयू में प्रदर्शन करने की जानकारी दी थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने कैंपस पर बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया था।
विज्ञापन
महिला पुलिस समेत लगभग 30 पुलिसकर्मी और अधिकारी एमटीयू कैंपस में दिन भर जमे रहे। साथ ही फायरब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर रही।
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने कैंपस के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया कि विशेष परीक्षाओं के मुद्दे पर 14 अक्तूबर को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस नोटिस के बाद भी छात्र अपनी मांग मनवाने के लिए प्रदर्शन करते रहे।
एमटीयू के वीसी प्रोफेसर एसके काक और परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर जेपी पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग 3 बजे सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र शुक्ल ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर वीसी से मुलाकात की।
पूरा मामला समझकर सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्रों को समझाया कि यूनिवर्सिटी उनके लिए प्रयास कर रही है, 14 अक्तूबर तक इंतजार करें। इसके बाद छात्र शांत हुए।
इस बीच कैंपस से बाहर निकल रही वीसी की कार को एक बार फिर प्रदर्शनकारी छात्रों ने घेरने की योजना बनाई लेकिन भारी पुलिस बल को देखते हुए ऐसा करने में सफल नहीं हुए।