फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mtu students demonstrate, restrain vc's car

एमटीयू के वीसी का घेराव, कार रोकी

Tue, 08 Oct 2013 12:58 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 08 Oct 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
mtu students demonstrate, restrain vc's car

नोएडा में विशेष परीक्षाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के वाइस चांसलर (वीसी) का घेराव किया।

विज्ञापन


कैंपस से बाहर निकलते वक्त प्रदर्शनकारी छात्रों ने वीसी की कार रोक ली। इस दौरान हंगामा कर रहे छात्रों की पुलिस की मौजूदगी में विवि के कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


वीसी ने छात्रों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि एकेडमिक काउंसिल की बैठक में ही इस विषय पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जिसमें कुछ समय लगेगा।

पिछले कई दिनों से सत्र 2012-13 के पहले साल में फेल हो चुके छात्र एमटीयू में प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि उनके लिए विशेष कैरी ओवर पेपर की परीक्षाएं कराई जाएं ताकि उनका एक साल खराब होने से बच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्रों ने तीन अक्तूबर को भी प्रदर्शन किया था। छात्रों को 10 अक्तूबर तक कोई निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय से पहले ही छात्रों ने सोमवार को विवि में जुटकर जोरदार प्रदर्शन किया। दिनभर छात्र नारेबाजी करते रहे।


उधर, अपर परीक्षा नियंत्रक महेंद्र कुमार ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद विवि प्रशासन ने पुलिस बुला ली।

पीसीआर-45 के साथ थाना प्रभारी एसके यादव भी मौके पर पहुंचे। इस बीच छात्रों ने वीसी का घेराव किया।

कुछ छात्रों ने मोबाइल कैमरे से वीसी की बातें रिकॉर्ड करने की कोशिश की, जिस पर कर्मचारियों के साथ छात्रों की कहासुनी और धक्का मुक्की भी हुई। शाम तक छात्र विवि में जमे रहे। यूनिवर्सिटी बंद होने के बाद ही छात्र लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed