{"_id":"c229b17b28636d9913cabc1bbd768a14","slug":"jetty-of-home-droped","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरभराकर गिर गया जर्जर फ्लैट का छज्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरभराकर गिर गया जर्जर फ्लैट का छज्जा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Oct 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-22 में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। पिछले कई साल से खाली पड़े जर्जर फ्लैट का छज्जा भरभराकर जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन
अचानक हुए इस हादसे के बाद पूरे सेक्टर में हड़कंप मच गया। नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष-2008 में इस फ्लैट का आवंटन निरस्त कर दिया था। तभी से यह फ्लैट सील पड़ा है।
विज्ञापन
एफ ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर-132 बी दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। जिस वक्त छज्जा गिरा उस समय ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले एसएस चौधरी बरामदे में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छत के ऊपर कुछ गिरने की आवाज सुनाई देते ही वे उठकर घर के अंदर चले गए और देखते ही देखते दूसरे माले का छज्जा जमीन पर धराशायी हो गया।
जोरदार आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। धीरे-धीरे इस घटना की सूचना पूरे सेक्टर में फैल गई।
बताया जा रहा है कि करीब 20 साल पहले फ्लैट का निर्माण प्राधिकरण ने कराया था। इसके बाद 5 मई 2008 को प्राधिकरण ने इस फ्लैट का आवंटन रद्द कर इसे सील कर दिया था।
आज भी फ्लैट के बाहर प्राधिकरण का नोटिस चस्पा है। तब से लेकर आज तक फ्लैट का मौका मुआयना करने के लिए कोई नहीं आया। शुक्रवार को हुई इस घटना की सूचना पर प्राधिकरण के कर्मचारी जरूर पहुंचे।
दहशत में परिवार
ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला चौधरी परिवार इस हादसे के बाद दहशत में हैं। परिवार के मुखिया एसएस चौधरी ने बताया कि वे यहां अपनी पत्नी व तीन बच्चों सहित पिछले 15 साल से रह रहे हैं।
ऊपर वाले फ्लैट की खस्ता हालत ने कई बाद उन्हें सोचने पर मजबूर किया, लेकिन शुक्रवार को अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार में डर पैदा कर दिया है।
छज्जा गिरने से पहली मंजिल के कुछ हिस्से में दरार आ गई है। चौधरी ने बताया कि इस बारे में प्राधिकरण के अधिकारियों को मेल भेजकर शिकायत की गई है।